Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बूथ बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ जनमत जुटाएगी तृणमूल

बुधवार दोपहर बाद हकीम कोलकाता और आसपास के इलाकों के विभिन्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू किए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मेयर पहले उनकी राय सुनेंगे कि निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स—विशेषकर बहुमंजिला टावरों—के भीतर बूथ बनाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है।

03 Dec 2025

निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बूथ बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ जनमत जुटाएगी तृणमूल

कोलकाता। निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में मतदान केंद्र स्थापित करने के चुनाव आयोग (ईसीआई) के प्रस्ताव के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस बुधवार से जनमत तैयार करने की पहल शुरू कर चुकी है। इस अभियान का नेतृत्व शहरी विकास मंत्री तथा कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम कर रहे हैं।

बुधवार दोपहर बाद हकीम कोलकाता और आसपास के इलाकों के विभिन्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू किए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मेयर पहले उनकी राय सुनेंगे कि निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स—विशेषकर बहुमंजिला टावरों—के भीतर बूथ बनाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है।

इसके बाद मेयर उन पदाधिकारियों को संभावित असुविधाओं के बारे में अवगत कराएंगे, जिनका सामना ऐसे कॉम्प्लेक्सों के निवासियों को करना पड़ सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मेयर इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दिलाएंगे कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और मतदान कर्मियों की अस्थायी तैनाती कॉम्प्लेक्स परिसर में निवासियों के लिए परेशानियों का कारण बन सकती है।

हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों के भीतर मतदान केंद्र बनाने के मुद्दे पर पहले ही दो तरह की राय सामने आ चुकी है। एक राय के मुताबिक इससे निवासियों को असुविधा हो सकती है। जबकि दूसरी राय में कहा जा रहा है कि ऐसे बूथ बुजुर्ग और बीमार निवासियों के लिए सुविधा बढ़ाएंगे क्योंकि उन्हें बाहर किसी स्कूल या अन्य बूथ तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

तृणमूल की यह पहल ऐसे समय शुरू की गई है जब चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्ति को नज़रअंदाज़ करते हुए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव का विरोध किया था और कहा था कि मतदान केंद्र हमेशा सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थानों में ही बनाए जाने चाहिए ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा था कि निजी इमारतों में बूथ बनाना “समानता के सिद्धांत का उल्लंघन” है और इससे “सुविधा प्राप्त वर्ग” तथा “साधारण मतदाता” के बीच विभाजन बढ़ता है।

इधर भाजपा आईटी सेल प्रमुख और बंगाल के केन्द्रीय पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने तृणमूल की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी उपयुक्त स्थल को मतदान केंद्र बनाया जा सकता है, बशर्ते वह सभी मतदाताओं के लिए सुविधा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत कई अन्य शहरों में भी ऊंची इमारतों में बूथ बनाए जाते हैं।

मालवीय ने तंज कसते हुए पूछा, “जब अतिरिक्त बूथ बनाए जा रहे हैं और किसी मौजूदा बूथ को हटाया नहीं जा रहा है, तो फिर क्या समस्या है? मतदान सुविधा बढ़ना आपको क्यों खटक रहा है?”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बूथ बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ
बुधवार दोपहर बाद हकीम कोलकाता और आसपास के इलाकों के विभिन्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू किए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News